आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर जिले में चार नगर निकाय शाहपुर,बिहिया,जहदीशपुर,और पिरो चुनाव का मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरा के हित नारायण क्षत्रिय स्कूल में शुरू हो गया है ।मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों की तैनाती की है, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो ।वही अपने अपने प्रिय नेता के जीत का इंतजार करते कार्यकर्ता भी मतगणना केंद्र के बाहर नजर गड़ाए हुए हैं। हालांकि अभी तक रुझान आना शुरू नहीं हुआ है मगर सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर अपने प्रिय नेता के जीत की खुशी झलक रही है। मतगणना केंद्र में बिहिया शाहपुर पीरो और जगदीशपुर निकाय चुनाव का रिजल्ट महज कुछ घंटे में मिल जाएगा ।अपने प्रिय नेता की जीत की खुशी का इंतजार करते कार्यकर्ता काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।




