कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
18 दिसंबर को कैमूर जिले के पांच नगर निकाय भभुआ, मोहनिया, रामगढ़, हाटा, कुदरा व रामगढ़ में नगर पंचायत चुनाव को मतदान हुआ। 20 दिसंबर को मतदान का मतगणना मोहनिया बाजार समिति में हुआ। बाजार समिति मंगलवार को मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए भभुआ से बबलू तिवारी, मोहनिया नगर पंचायत में हसमती देवी, कुदरा नगर पंचायत से सुरेंद्र पाल, रामगढ़ नगर पंचायत से मंजू देवी व हाटा नगर पंचायत से रमेश कुमार सभापति बने। भभुआ नगर पर्षद पर्षद में मुख्य पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान मुख्य पार्षद रहे जैनेंद्र आर्य को विकास उर्फ बबलु तिवारी ने हराया और सभापति का ताज अपने सिर पर पहन लिया। वहीं भभुआ नगर पर्षद के उप मुख्य पार्षद पद पर रविता पटेल ने जीत दर्ज की है। मोहनिया नगर पंचायत की बात करें मोहनिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर हासमती देवी और उप मुख्य पार्षद पद पर गीता देवी ने जीत हासिल की है। रामगढ़ नगर पंचायत से से मंजू देवी ने मुख्य पार्षद पद के लिए जीत हासिल की। रामगढ़ नगर पंचायतत में उप मुख्य पार्षद पद पर अकबरी बेगम ने जीत हासिल की। वहीं हाटा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद रमेश कुमार जायसवाल व उप मुख्य पार्षद पद पर प्रदीप कुमार काबिज रहें। कुदरा नगर पंचायत से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेता सुरेंद्र पाल को मुख्य पार्षद का कमान मिल गया। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर रेखा सिंह ने जीत दर्ज की है।




