चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में बिहारी छात्रों को स्कालरशिप के साथ प्लेसमेंट भी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार के छात्रों को विभिन्न कोर्सों में दे रही है 10 करोड़ किए स्कॉलरशिप साथ ही 100 फ़ीसदी प्लेसमेंट की गारंटी भी

पटना। एकेडमिक हेड विशाल सागर मार्केटिंग हेड डॉक्टर हितेश
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज बिहार के छात्रों के लिए विभिन्न कोर्सों में स्कॉलरशिप दे रहा है इस बात की घोषणा आज राजधानी पटना के एक होटल में आयोजित शैक्षणिक सेमिनार में संस्थान के अकेडमीक हेड विशाल सागर ने दी पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनका संस्थान एक प्रतिष्ठित संस्थान है जहां का रिकॉर्ड अन्य कॉलेजों की अपेक्षा बेहतर है उनके यहां इंजीनियरिंग एमबीए मास कम्युनिकेशन समेत तमाम तरह के व्यवसायिक कोर्स और जनरल कोर्स की व्यवस्था है बड़ा कैंपस है साथ ही साथ प्लेसमेंट की भी 100 फ़ीसदी गारंटी उन्होंने बताया कि बिहार के छात्रों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था है यहां के छात्र काफी प्रतिभा संपन्न होते हैं पर अंग्रेजी भाषा को लेकर उनके मन में डर बैठा रहता है इस चीज को दूर करने में भी उनका संस्थान बड़ा योगदान देता है। संस्थान में स्कॉलरशिप की व्यवस्था है आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए भी अलग से छात्रवृत्ति की व्यवस्था है उन्होंने कहा कि बिहार के प्रतिभा संपन्न छात्रों को अपने संस्थान में आमंत्रित करने आए हैं जो वहां विभिन्न कोर्सों में आकर एडमिशन ले सकते हैं साथ ही साथ रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि कॉलेज के वेबसाइट पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए निबंधन कराना होता है इस अवसर पर कॉलेज के मार्केटिंग हेड डॉक्टर हितेश ने कहा की तमाम तरह की बेसिक चीजों का ध्यान रखते हुए छात्रों को ससमय कोर्स पूरा कराना कोर्स के दौरान उनके स्किल को मजबूत करना उनके प्लेसमेंट की गारंटी देना संस्थान के मुख्य उद्देश्य हैं उन्होंने कहा कि बिहार के बहुसंख्यक छात्र उनके कॉलेज समूह में विभिन्न कोर्सों में एडमिशन लेते हैं तथा सफलतापूर्वक अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं साथ ही साथ रोजगार भी प्राप्त करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment