भागलपुर- कृषि मंत्री ने समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत पहुंचे भागलपुर, केंद्र व राज्य से संचालित योजनाओं पर हुई समीक्षात्मक बैठक, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

भागलपुर, प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति भागलपुर सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत भागलपुर पहुंचे, भागलपुर के समीक्षा भवन पहुंचते ही राजद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही कई योजनाओं को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों से समीक्षात्मक बैठक की, बैठक के दौरान केंद्र से संचालित योजनाएं और राज्य से संचालित योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई साथ ही उनके त्रुटियों को देखते हुए उस पर जल्द से जल्द सुधार करने का निर्देश दिया।जिन विभागों का कार्य धीमी गति से चल रहा है उन्हें त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए हैं, वहीं उत्पाद विभाग के कर्मियों को भी उन्होंने अच्छे काम करने को लेकर सराहना की। सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत शाहकुंड में एक पुलिया में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर काफी तेवर में दिखे मंत्री उन्होंने कहा जल्द इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी, समीक्षात्मक बैठक कार्यक्रम के दौरान बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ,भागलपुर सांसद अजय मंडल, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन जिला परिषद के अध्यक्ष टुनटुन साह के अलावे कई योजना से जुड़े दर्जनों इंजीनियर ठेकेदार व पदाधिकारी मौजूद थे।

बाईट:- कुमार सर्वजीत,कृषि मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment