छपरा -रिविलगंज पुलिस ने दो ट्रक पर लदी 1192 कार्टून अंग्रेजी शराब किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – रमेन्द्र सिंह राजन

संसू रिविलगंज।केंद्रीय उत्पात विभाग के द्वारा दिए गए गुप्त सूचना के आधार थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान और पीएसआई गुंजन कुमारी के नेतृत्व में रिविलगंज थाना के सामने से दो ट्रक पर लदी 10 हजार 72 लीटर आठ सौ ग्राम लगभग 1192 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया की गुप्त सूचना के आधार रिविलगंज थाना के सामने से दो ट्रक में लदी 1192 कार्टून यानी 10 हजार 72 लीटर आठ सौ ग्राम लगभग अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त किया गया हैं।

Join us on:

Leave a Comment