प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर तकिया से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक पर लदी विदेशी शराब 3133 लीटर के साथ-साथ एक पी कप वाहन को भी जप्त किया है। ट्रक का चालक मुजफ्फरपुर जिले के रैनी गांव के नंदकिशोर साहनी के रूप में की गई । कारोबारी फरार बताया गया थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से एएसआई शाहनवाज को दल बल के साथ भेजा गया था। कारोबारी का पता लगाया जा रहा है अग्रसर कार्रवाई जारी।




