प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
एक साथ 12 सौ छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में नवदीप टाइम्स कोचिंग क्लासेस के द्वारा नवदीप प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में एक साथ 12 सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक दीपक कुमार ने बताया की हमारे प्रखंड के छात्र नवोदय, आईआईटी, नेवी, रेलवे, बैंकिंग, यूपीएससी, बीपीएससी, एवम अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेते हैं जहां पहली बार परीक्षा देने वाले प्रतिभागियों को ओएमआर शीट भरने की सटीक जानकारी नहीं होती है। या फिर प्रतियोगिता एग्जाम क्या है इसमें कैसे प्रश्न किए जाते हैं सहित अन्य जानकारी नहीं रहता है। जिसके कारण छोटी-छोटी गलतियां होती है और वे फिर वहां फ्लॉप कर जाते हैं। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र-छात्राएं किसी भी प्रतियोगिता में अपना परचम नहीं लहरा पाते हैं, हमने इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से वर्ग 7 से लेकर 10वीं तक के बच्चों को प्रथम पड़ाव में ओएमआर शीट भरने व सही घेरा लगाने, सही तरीके से पेन पकड़ने एवं समय सारणी की जानकारी देते हुए परीक्षा का आयोजन किया है। जो स्टूडेंट टॉप रैंक में आएंगे उन्हे स्कॉलर शिप के तौर पे कोचिंग फीस, कॉपी, किताब, पेन दिया जाएगा। वही 1 से 50 के बीच जो छात्र-छात्राएं आते हैं उन्हे मुफ्त में कोचिंग पढ़ाया जाएगा। नवदीप टाइम्स कोचिंग क्लासेज के निदेशक दीपक कुमार ने कहा की इस प्रतियोगिता परीक्षा में जो भी छात्र भाग लिए हैं अगर वह नवदीप टाइम्स कोचिंग क्लासेज में पढ़ेंगे तो उन्हें कोचिंग फीस में छूट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रतियोगिता परीक्षा हमारे प्रखंड क्षेत्र में पहली बार हो रहा है जिस प्रतियोगिता में 1200 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया है जिसमें लड़की की संख्या 700 व लड़के की संख्या 500 था सभी छात्र वर्ग 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं व 10वीं के थे। इस मौके पर शिक्षक अमरेश कुमार, नितीश कुमार एवं सहयोगी सत्यम, अमित, राहुल आदि उपस्थित थे।




