कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गाँधी की मनाई 105 वीं जयंती!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती समारोह!

भागलपुर,स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती के अवसर पर भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा अपने आवास से पैदल मार्च करते हुए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और वहां माल्यार्पण किया। वही कैंप कार्यालय में इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। वही इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी अमर रहे सहित कई नारे लगाए वही इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा कि जितनी काम इंदिरा गांधी ने किए हैं उसे कोई नहीं भूल सकता। वही उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment