ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
एक बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां चिकसौरा थाना क्षेत्र के कोरामा पंचायत के उपसरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।गौरतलब है कि नालंदा जिला में इन दिनों अपराधियों का मनोबल आसमान चढ़कर बोल रहा है। शनिवार की अहले सुबह जब ग्रामीणों ने शव को खजुरिया बाबा के पास शव को खेतों में फेंक दिया। घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी ने बताया कि उपसरपंच ललित यादव कल अपने ससुराल गए हुए थे जब वह अपने ससुराल से लौट रहे थे इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उप सरपंच पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है। घटनास्थल पर एक चिकसौया थाना एवं तेल्हाडा थाना पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




