रिपोर्ट – अमित कुमार
लोकेशन पटना विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान होगा और मतदान के लिए 51 बूथ।बनाए गए हैं।छात्र संघ चुनाव में कुल 24523 मतदाता वोटिंग करेंगे जबकि मतदान के लिए कुल 306 बैलट बॉक्स लगाए गए
चुनाव में कुल 36 उम्मीदवार मैदान में है।अध्यक्ष पद के 7 ,उपाध्यक्ष पद पर 8,महासचिव पद पर 9 ,संयुक्त सचिव के पद पर 6 और कोषाध्यक्ष पद पर भी 6 उम्मीदवार मैदान में है।शाम 5 बजे से आर्ट कालेज में मतगणना होगी जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है।
मतदान केंद्रों के आसपास 144 धारा लागू किया गया है।जबकि चुनाव के लिए 68 मजिस्ट्रेट और चार सौ पुलिसकर्मी भी तैनात किये गए है।मतदान की लेकर पटना कॉलेज में छात्रों की भीड़ जुटने लगी है ।पटना विवि के सभी कॉलेजों में मतदान केंद्र बनाए गए है।शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है।




