जमुई- बहु ने पीट पीट कर सास को मौत के घाट उतारा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

तेतरहट गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला की हुई मौत,शव को लाया गया जमुई सदर अस्पताल

एंकर — लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के तेतरहट गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद को लेकर सास-बहू में हुए झगड़े के दौरान बहु ने अपने सहयोगी के साथ सास की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सास जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई जिसे स्वजन के द्वारा सदर अस्पताल जमुई लाया गया जहां डाक्टर ने सास को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला की पहचान लखीसराय जिले के तेतरहट गांव निवासी कारू साह की पत्नी जिरवा देवी के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र जितेंद्र साह ने बताया कि उनके छोटे भाई अशोक साह की पत्नी सुरुचि देवी से किसी बात को लेकर एक माह पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान शुक्रवार को बहु सुरुचि देवी अपनी मां उषा देवी, भाई सतीश साह और पिता सुखदेव साह के साथ घर पर आई। उसके बाद सुखदेव साह के कहने पर अपनी सास जिरवा देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सास जिरवा देवी की मौत हो गई। मामले में मृतका के पुत्र ने मृतका की भाभी सीता देवी, भतीजी पूजा देवी के अलावा बहु सुरुचि देवी, समधी सुखदेव साह, समधिन उषा देवी और सतीश साह पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमुई टाउन थाना की पुलिस को सूचना दी गई है। जमुई टाउन थाना कि पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतका को तीन पुत्र और एक पुत्री है।

बाइट –sdpo डॉ राकेश कुमार सिंह

बाइट –पीड़ित परिजन

Join us on:

Leave a Comment