रवि शंकर शर्मा :-
हाई कोर्ट के आदेश पर सम्या गढ़ पुलिस पर मामला दर्ज!
बाढ़ -पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद घोसवरी टाल क्षेत्र के सम्यागढ़ गांव में ख़ुशी है, लोग एक दूसरे को मिठाई खिला रहें हैं!
हर तरफ लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल पिछले 28 अक्टुबर को सम्यागढ़ पुलिस ने बर्बरता का परिचय देते हुए ग्रामीणों के साथ जमकर पीट किया था और एक ही जाति के लोगों पर फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर दिया था।

इस मामले में दस ज्ञात और 30-35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
इस मामले को पटना हाई कोर्ट में निशा चांदनी ने चुनौती दी थी।इस याचिका पर पटना हाई कोर्ट के आदेश पर थानाध्यक्ष बनारसी चौधरी और ए एस आई प्रमोद बिहारी पर घोसवरी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हो गयी है।उसी को लेकर गांव में खुशी मनाई जा रही है।
लोगों ने गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। और माननीय उच्च न्यायालय को धन्यवाद ज्ञापित किया है!

02– अरविंद प्रताप सिंह ए एसपी बाढ़




