पटना के IGIMS में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

आरोपी अस्पताल का कंप्यूटर ऑपरेटर फरार, पुलिस कर रही तलाश

पटना : बिहार की राजधानी पटना के बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में एक 17 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त किशोरी अपनी सहेली की मां की जांच रिपोर्ट लेने हॉस्पिटल पहुंची थी, इसी दौरान अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कक्ष का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के बयान पर शास्त्रीनगर थाने में पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता किशोरी पटना के मीठापुर में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही है। वह मूलत: मुंगेर की रहनेवाली है। पिछले कई महीनों से उसकी सहेली की मां का इलाज IGIMS में चल रहा है। इसी सिलसिले में 7 नवंबर की दोपहर 2 बजे के करीब वो सहेली के साथ जांच रिपोर्ट लेने पहुंची थी। जब वह अंदर गई तो कंप्यूटर ऑपरेटर ने उसकी सहेली और दूसरे कर्मियों को रिपोर्ट लाने कहीं और भेज दिया और कमरे का दरवाजा भी बंद कर दिया। इसके बाद उससे दुराचार करने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसी दौरान उसकी सहेली वापस लौट आई और दरवाजा बंद देख उसे शक हुआ। उसने पीट पीट कर जब जबरन दरवाजा खुलवाया तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद अस्पताल में भारी हंगामा मच गया इसी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment