बाल दिवस पर बच्चों ने रैली निकाल कर दिया शिक्षा का संदेश!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के प्रति चाचा नेहरू के प्रेम को उन्हे शिक्षा से जोड़कर उद्घाटित किया गया। समाहरणालय परिसर में आंगनवाड़ी के वैसे बच्चे ने आज रैली के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया जो 6व र्ष होने को है और वे विभिन्न स्कूलों में दाखिला लेंगे। सतत शिक्षा और एंटी ड्रॉप आउट के पक्ष में वे पाठ सिखा गए।जिला पदाधिकारी नेसभी बच्चों को शुभकामना दी और कहा की प्रत्येक बच्चा अपने आप में विशिष्ट गुण के साथ है। उप विकास आयुक्त ने भी उन्हें बधाई दी। आंगनवाड़ी केंद्रों के 100 से अधिक बच्चों ने इसमें भाग लिया।कुछ ने तो अपने प्रेरक ड्रेस के साथ यथा जिलाधिकारी, पुलिस,मिस यूनिवर्स,भगत सिंह इंजिनियर आदि मनमोहक प्रस्तुति दी।जिला पदाधिकारी ने उन्हें चॉकलेट बिस्किट के साथ फ्लैगॉफ कर रैली को आगे बढ़ाया।जो सदर आंगवाड़ी केंद्र में जाकर विसर्जित हुआ। मौके पर डीडीसी आशुतोष द्विवेदी,डीपीआरओ दिनेश कुमार डीपीओ आईसीडी एस अन्य सीडीपीओ उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment