धीरज शर्मा की रिपोर्ट
सोमवार को राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा श्री मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चित्राकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।चित्रकला प्रतियोगिता में पांचवीं, छठा,सप्तमी और अष्टमी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों की रचनात्मकता को उजागर करने के लिए किया गया था। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस समारोह के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को पुरस्कार दिया जाएगा।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री मारवाड़ी कन्या पाठशाला के सचिव श्री प्रकाश चंद गुप्ता द्वारा कक्षा पांचवी और छठी में चित्रकला प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार सान्या शर्मा, द्वितीया पुरस्कार सरस्वती कुमारी और तृतीया पुरस्कार मानसी कुमारी को दिया। कक्षा सातवें और अष्टमी में प्रथम पुरस्कार माही कुमारी, द्वितीया पुरस्कार खुशबू कुमारी,तृतीया पुरस्कार परिधि कुमारी को दिया गया।
अध्यक्ष अभिषेक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा की चाचा नेहरु के निस्वार्थ बलिदान, युवाओं को प्रोत्साहित करने, शान्तिपूर्ण राजनीतिक उपलब्धियों के लिए में उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि समर्पित करता है।
सचिव राहुल अग्रवाल ने कहा की छात्रों से पंडित नेहरू के जीवन इतिहास को जानने का आह्वान किया, जिन्होंने कई सुधारों की शुरुआत की और एक दृष्टि के साथ सभी मोर्चों पर देश की प्रगति के लिए प्रयास किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक जैन के अलावा बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष अश्वनी खटोर, सचिव राहुल अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चंद गुप्ता, श्री मारवाड़ी कन्या पाठशाला के प्रधानाध्यापक श्री राम कुमार जी, संयोजक प्रशांत टेकरीवाल, जॉनी सैंथलिया,राघव भुवानिया,विनय डोकानिया,श्रीमती नूतन कुमारी, श्रीमती अर्चना सिंह,श्रीमती अनिमा मोसेस,श्रीमती सूरज मुनि मुर्मू, श्री सोहिल दास और श्री महेंद्र दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




