कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सोमवार को भभुआ शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में महान स्वतंता सेनानी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती मनायी गयी। सभा की अयक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने किया। सभा में उपस्थित कांग्रेस जनों ने नेहरू जी के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाशल डाला गया। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पीकार थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नेहरू जी का अधिकांश जीवन जेल में बीता। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ही नेहरू जी की ख्याति विश्वस्तरीय थी। नेहरू जी की सोच वैज्ञानिक थी। नेहरू जी ने 1948 में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की। नेहरू जी के कार्यकाल में बड़े बड़े उद्योग लगाये गये एवं बड़ी बड़ी सिंचाई परियोजना स्थापित की गयी। सामुदायिक विकास के लिए नेहरूजी पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ किये और उसके दूरगामी परिणाम भी सामने आये। मौके पर अनिल तिवारी, सुदर्शन राम, राजीव रंजन पांडेय, सुनील कुशवाहा, गणेशदत्त पांडेय, शंभु यादव, राजेश पटेल, जितेंद्र तिवारी, छोटेलाल पांडेय, संजय सिंह, दीनानाथ गिरी समेत कई मौजूद रहें।




