आरा – शोक संतप्त परिजनों से मिलकर पप्पू यादव ने दी सांत्वना!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय



भोजपुर जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। 2 दिन पूर्व हुए विक्की सिंह उर्फ शशी कुमार सिंह और आटा मिल संचालक के पुत्र आकाश कुमार की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद अब हर पार्टी अपना राजनीतिक रोटी सेकने पर लगी हुई है। इसी कड़ी में आज जनतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव आरा पहुंचे और विक्की सिंह और आकाश कुमार के घर जाकर उनके शोक संतप्त परिवारों से मिले और सरकार पर जमकर निशाना साधा ।उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस तरह के अपराधिक घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगना चाहिए और जो भी अपराधी इस घटनाक्रम में शामिल है उनको सलाखों तक पहुंचाया जाना चाहिए ।उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कार्रवाई होगी और सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। पप्पू यादव के साथ जनतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी दोनों घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। 
बाईट/-पप्पू यादव 
बाईट/-मृत आकाश की बहन 

Join us on:

Leave a Comment