संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने जमकर किया पिटाई…पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल
मुजफ्फरपुर में चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी लात घुसा से जमकर पिटाई कर दी।एक युवक ने तो उसकी गर्दन मोड़ने की भी कोशिश की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि भीड़ ने एक युवक को घेर लिया है और उस को पीट रही है। युवक को छोड़ने की गुहार लगाता है ।लेकिन लोग उसकी एक भी नहीं सुने ।मामला नगर थाना क्षेत्र के महिला शिल्प कला भवन कॉलेज के पास का है। जहां एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने धर दबोचा और भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई ।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक की बेरहमी से पिटाई हो रही है ।बताया जा रहा है कि जनरल स्टोर के दुकानदार अमित अपने दुकान पर थे इसी दौरान आरोपी युवक उनका मोबाइल लेकर भागने लगा जिसके बाद उसे पकड़ा गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दुकानदार को मोबाइल मिल गए उसके बाद लोगों ने चोर को भगा दिया।
बाइट..अमित दुकानदार




