कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे ):
जिले के मोहनिया थाने के पटना मोड़ के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जिसे देखकर वहां पर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। बताते चलें कि मोहनिया थाने के हरिहरपुर गांव में अपने पिता के श्राद्ध में मृतका किरण देवी अपने पति मुन्ना सिंह और 3 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के साथ आई हुई थी। शनिवार को मोहनिया बाजार में कुछ खरीदारी करने के लिए अपने पति और 3 वर्षीय बेटी के साथ किरण देवी जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक मोहनिया थाने के पटना मोड़ के पास पहुंची की एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चला रहे मुन्ना सिंह एक साइड में गिरे तो वहीं दूसरी तरफ बीच सड़क पर उनकी पत्नी किरण देवी और 3 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी गिरी जिन्हें पिछे से आ रहे ट्रक ने उनकी आंखों के सामने पत्नी और बेटी को रौदते हुए आगे निकल गया। घटना के कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटाया गया। वहीं पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।
इस संबंध में मोहनिया थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से मां बेटी की मौत हो गई है। ट्रक चालक फरार हो गया है ट्रक को जप्त कर लिया गया है। रोड अंडर कंस्ट्रक्शन में है जिससे थोड़ी आने जाने में बाधा उत्पन्न हो रही है किसी के द्वारा यहां पर स्पीड ब्रेकर की मांग नहीं की गई थी। एनएचआई को बोल कर जो नियम संगत होगा उसे कराया जाएगा ।




