लोक अदालत में भावुक हुये जिला जज, बुजुर्ग का ऋण जेब से चुकाया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में आज जिला जज राकेश कुमार सिंह की दरियादिली देखने को मिला। दरअसल कोर्ट में आये एक बुजुर्ग ने लगभग 18 साल पहले बैंक से कर्ज लिया था। लेकिन यह बुजुर्ग कर्ज नहीं लौटा पा रहा था। बैंक द्वारा बार-बार उस बुजुर्ग को नोटिस भेजा जा रहा था। 
इसके पहले भी उसे नोटिस भेजा गया था और लोक अदालत में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन बुजुर्ग जैसे ही लोक अदालत में ऋण समझौता के लिए पहुंचा तो बैंक द्वारा बुजुर्ग से 18 हज़ार रूपये का डिमांड किया गया। बुजुर्ग ने कहा कि मैं बेटी के शादी में काफी कर्ज में डूबा हुआ हूं। इसलिए मेरे पास 5000 से अधिक नहीं हो सकता है। 
यह कह कर बुजुर्ग फफक फफक कर रोने लगा। जैसे ही जज राकेश कुमार ने इस मामले को सुना। उनको इस बुजुर्ग को देखकर दया आ गई और उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि इस बुजुर्ग का कर्ज़ मैं अपने पैकेट से दे रहा हूं। 
इसके बाद जिला जज राकेश कुमार सिंह ने बुजुर्ग के कर्ज को चुका दिया। जैसे ही इस बात की चर्चा लोगों ने सुना। पूरे न्यायालय परिसर में जज साहब की प्रशंसा होनी शुरू हो गई। इस घटना के बाद न्यायपालिका लोगों को न्याय दिलाने के लिए जाना जाता है। लेकिन जिस तरह से जज साहब ने बड़ा दिल दिखाया है। उससे उनकी  काफी प्रशंसा हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment