केंद्रीय मंत्री आरके सिँह ने छठ घाटों का किया निरिक्षण!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह ने रविवार को छठ घाट का निरीक्षण किया, सांसद सबसे पहले भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के साथ जगदीशपुर गये, जहाँ मंत्री ने अपने काफिले के साथ जगदीशपुर अनुमंडल के छठ घाट का निरीक्षण किया, उसके बाद उन्होंने ने बिहियां प्रखड में पड़ने वाले घाटों का मुआयना भी किया, वहाँ से होते हुए जिला मुख्यालय के पहुँचे, जहाँ उन्होंने ने चंदवा सूर्य मंदिर घाट, नई पुलिस लाइन केंद, नहर घाट, गांगी घाट, को देखा, घाटों के निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता को निर्देश देते हुए, कहाँ की बिहार का सबसे बड़ा पर्व है, घाटों को छठ से पहले साफ सुथरा कराने को कहा, साथ ही पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को टास्क देते हुए कहा कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखें, निरीक्षण के दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी भी साथ थे….

Join us on:

Leave a Comment