संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
जिंदगी मिली दोबारा : जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर बाथरूम नहीं होने से ग्वालियर एक्सप्रेस में टॉयलेट के लिए जा रही थी, इसी दौरान ट्रेन खुलने पर उतरने के क्रम में गैप में गिरी
गिरते ही जवानों दौड़ कर गैप से निकाला
आरपीएफ जवानों की जांबाजी से एक महिला यात्री की जान बाल-बाल बची। महिला चलती ग्वालियर एक्सप्रेस से घायल महिला उतरने के दौरान गैप में गिर गई थी चलती ट्रेन के बीच गैप में गिरी महिला को बचाने में आरपीएफ जवानों की खुद की भी जान जा सकती थी। लेकिन, जवानों ने अपनी को बचा लिया। इससे पहले महिला के गैप में गिरने पर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन, आरपीएफ जवानों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। यात्री की पहचान नरकटियागंज के विशुनपुरबा की अविशा खातून के रूप में हुई। दरअसल, अविशा पटना से इलाज करा अपने घर नरकटियागंज जाने के लिए टिकट कटा ट्रेन आने के इंतजार में थी। वह तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर बैठी थी,
पटना से लौटी थी महिला नरकटियागंज स्थित घर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में बैठी थी 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान ही उसे बाथरूम जाने की जरूरत पड़ गई। लेकिन, इस प्लेटफॉर्म पर बाथरूम नहीं है। इसी बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस आकर जंक्शन पर रुकी। ट्रेन रुकने पर वह बाथरूम जाने के लिए उसमें चढ़ गई। बाथरूम के दौरान ही ट्रेन बरौनी के लिए खुल गई। इससे वह घबरा गई और चलती ट्रेन से उतरने लगी। उतरने के क्रम में वह प्लेटफॉर्म के गैप में गिर गई। लेकिन संयोग अच्छा था कि वहां आरपीएफ के दारोगा रविरंजन, गिरीश कुमार और सिपाही चंदन गश्ती में थे। महिला के गैप मैं गिरते ही तीनों जवान दौड़ कर उसे गैप से निकाल लिया। इसके बाद महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।




