मन की बात राजनितिक कार्यक्रम नहीं, इससे देश को प्रेरित करते हैँ प्रधानमंत्री – रवि शंकर प्रसाद!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट!

बीजेपी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद का बयान

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में देश को जोड़ने का काम किया जाता है

देश के आम लोगों के द्वारा प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख करते हैं प्रधानमंत्री

इस कार्यक्रम में राजनीति नहीं होती है सिर्फ देश के लोगों को प्रेरित किया जाता है,,,,,

नीतीश और तेजस्वी के हरियाणा ने विपक्षी एकता को लेकर आयोजित रैली में जाने पर दिया बयान

कहा देश में किसी को भी कहीं आने जाने की कोई पाबंदी नहीं है

मगर नीतीश कुमार के इस मुलाकात से होगा क्या

नीतीश कुमार किसी से मिले मगर देश के हर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हुए हैं

देश नरेंद्र मोदी के साथ है बाकी कहीं भी जाए किसी से भी मिले उसका कोई मतलब नहीं,,,,,,

ललन सिंह के द्वारा अमित शाह पर किए गए सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने दिया जवाब

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जो सवाल उठा रहे हैं उस पर केंद्र सरकार ने काम किया है

केंद्र सरकार के प्रयास से जितना बिहार में विकास हुआ है उसे बिहार के लोगों ने देखा है

हम भी नीतीश कुमार से सवाल करते हैं आपके इस लंबे शासनकाल में बिहार में कितने उद्योग लगे हैं

नीतीश कुमार इसका भी हिसाब दे दीजिए भारत सरकार पर जो सवाल उठा रहे हैं

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का दिन में ख्वाब देख रहे हैं उस पर कोई पाबंदी नहीं है

केंद्रीय मंत्री जब मैं था इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की फैक्ट्री बिहार में लगे इसकी मैंने बहुत कोशिश की मगर बिहार सरकार से उसका सहयोग नहीं मिला

केंद्र की योजनाओं को तभी सहयोग मिलेगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहयोग के मूड में रहेंगे

Join us on:

Leave a Comment