भागलपुर-प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खाया जहर!

SHARE:

भागलपुर से निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट!

भागलपुर।बिहार

भागलपुर यूं तो आपने प्रेम प्रसंग की कई कहानियां सुनी होगी,प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार को पाने के लिए कई हदों को पार कर जाते हैं। लेकिन एक प्रेमी जोड़े की यह कहानी अलग ही बयां करती है। इस प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद जहर खाया, माजरा सिर्फ इतना था कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े में शादी को लेकर बहस हो गई जिसका अंजाम प्रेमिका को मौत से चुकाना पड़ा, दरअसल प्रेमी ने प्रेमिका के साथ रेप करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।यह प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया है।बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी वहीयार में लोगों ने एक लड़का और लड़की को अचेत अवस्था में पाया लड़की की मौत हो चुकी थी लड़के का सांस चल रहा था लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडे के मुताबिक 35 वर्ष के लड़के पंकज उर्फ कन्हैया के साथ लड़की खुशबू को 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी कन्हैया ने अपनी प्रेमिका को मिलने के बहाने से बुलाकर रात में खरीक थाना क्षेत्र के बाजार में प्रेमिका के साथ रात में पहले गलत काम किया और उसके बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी जहर खाकर अपने आपको भी जान की आहुति दी बता दे कि खरीक बाजार में दोनों रुके थे। दोनो ने कपड़े की खरीदारी की और फिर दोनों में बहस हुआ और बात शादी तक पहुंची तो लड़के ने इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने गले में गमछा डाल कर खुदकुशी की धमकी दी तो लड़के ने गुस्से से उसका गमछा खींच दिया। जिसमे कि लड़की को फांसी लग गई और मौत हो गई। इसके बाद लड़के ने भी जहर खा लिया। जिसके बाद परिजन पहुंचकर प्रेमी को स्वस्थानी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्रेमिका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और प्रेमिका को अपने हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज करा रही है। हालांकि उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। यहां तक कि उक्त लड़के ने भी कैमरे पर पूरे मामले को कबूल किया है। उसने कहा लड़की गलत थी इसलिए मार दिया।

पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़के की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के रामदेव यादव के बेटे कन्हैया उर्फ पंकज के रूप में हुई तो वही लड़की की पहचान खगड़िया के मड़ैया थाना क्षेत्र के प्रभाकर सिंह की बेटी खुशबू के रूप में हुई है। लड़की के पिता ने बताया कि नौरंगा कॉलेज में कल एडमिशन के लिए गयी थी। शाम हुआ तो फोन किया लेकिन उसकी सहेली ने उठाया और उसने कहा कि वह।खगड़िया में है। इसके बाद से फिर बात नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Byte: सुनील पांडे, डीएसपी, मुख्यालय, नवगछिया पुलिस जिला

Byte: कन्हैया कुमार, प्रेमी/आरोपी।

Byte: प्रभाकर सिंह, लड़की के पिता।

Join us on:

Leave a Comment