रुपेश कुमार की रिपोर्ट!
औरंगाबाद नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में देव प्रखंड में पहली बार हो रही नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी तथा समर्थकों में काफी उत्साह देखी जा रही है प्रत्याशी सुबह होते ही क्षेत्र में निकल जा रहे हैं और लोगों की जन समस्या सुनते हुए अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं दौरान मुख्य पार्षद के भावी उम्मीदवार पिंटू साहिल ने कहां की अगर हमें जनता मौका देती है तो इंदिरा आवास विधवा पेंशन विकलांगों के हित के लिए काम करेंगे उन्होंने कहा कि और भी कई ऐसे जन समस्या है जिसे बेहतर करने का प्रयास करूंगा गौरतलब है कि मुख्य पार्षद के भावी उम्मीदवार पिंटू साहिल ने शुरू से ही समाज का सेवा करते आए हैं और 2006 में अपने क्षेत्र के उपसरपंच भी रह चुके तथा 2011 और 2016 में मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ा था लेकिन बहुत छोटी अंतर से ही उन्हें हार मिली थी उसके बाद भी पिंटू साहिल ने हार नहीं मानी और दोबारा मैदान में कूद पड़े हैं




