झपट मार बाइक सवार महिला का पर्स छीना!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर बाईपास टीओपी क्षेत्र के भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर चौहान पब्लिक स्कूल के निकट झपट मार गिरोह के सदस्यों ने बाइक सवार महिला का पर छीनकर हुआ फरार महिला के पति रजौन थाना क्षेत्र के आसमानी चक निवासी राजकुमार राय ने बताया कि हम पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान टूटा पुल के निकट पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मेरे बाइक से सटा और मेरी पत्नी का कंधे में टंगा हुआ पर्स छीनने लगा जिससे मेरी पत्नी अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। लेकिन झपटमार पर्स लेकर भागने सफल हो गया ।मैंने उसका पीछा फुलवरिया गांव तक किया जब वे लोग फुलवरिया गांव की ओर घुस गया तो मैं भी उसका पीछा करते हुए वहां गया। मुझे देखकर वह दोनों बाइक घुमा कर वापस आए और मेरे बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे मैं गिर गया तब वे दोनों वहां से फरार हो गए। बता दें कि इस मार्ग पर आए दिन छीनतई एवं लूट की घटना होती रहती है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें