संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बंगाल का चर्चित हत्याकांड के मामले मुजफ्फरपुर में सीबीआई ने शूटर को दबोचा
पश्चिम बंगाल की चर्चित तपन कांदू हत्या मामले में काेलकाता सीबीआई ने एक शूटर को मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार सीबीआई और मुजफ्फरपुर पुलिस कि संयुक्त कार्रवाई में किया गया है गिरफ्तारी।DSP टाउन नगर रामनरेश पासवान ने दी जानकारी।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में मार्च में संपन्न नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद तपन कांदू को 13 मार्च 2022 को बाइक पर आये तीन शूटरों ने वहां पर गोली मारकर हत्या कर दी थी तो मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी और कई लोगों को किया गिरफ्तार भी किया था बाद में मृतक तपन कांदू की पत्नी पूर्णिमा कांदू ने कोलकाता हाईकोर्ट में मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी जिसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था मामले में पश्चिम बंगाल एवं CBI कोलकाता की टीम ने कई लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था तो हत्या के दिन अपाची बाइक पर तीन सवार आये थे और तपन कांदू को भी गोली मारकर फरार हो गये थे।
डीएसपी टाउन राम नरेश पासवान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हरदा थाना में 6 माह पहले हत्या का एक केस दर्ज हुआ था और अब वही वो मामला सीबीआई को दिया गया था सीबीआई के अधिकारी मुजफ्फरपुर आए थे और अब उन्हें एक अपराधी के मुजफ्फरपुर में छिपमे कि सूचना मिली थी इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस से सहयोग मांगा गया था तो एसपी महोदय के निर्देशानुसार एक टीम बनाई गई है जिसमे डीआईयु के अधिकारी और सदर थाना कि पुलिस शामिल थे.टीम के द्वारा उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर सीबीआई को सुपुर्द कर दिया गया है व विधिवत कार्यवाई कि जा रही है.पहले से भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है और इस संबंध में सीबीआई के अधिकारी को जानकारी है।
बाइट रामनरेश पासवान DSP डीएसपी नगर मुजफ्फरपुर




