शराब धंधे के आरोप में पिटाई के विरुद्ध सड़क जाम, प्रदर्शन फिर लाठीचार्ज!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में पुलिस पर शराब धंधेबाज को पीटने का आरोप : अक्रोशितों ने स्टेट हाइवे को जमकर किया बवाल, लाठीचार्ज कर पुलिस ने खदेड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना की पुलिस द्वारा एक शराब धंधेबाज राजन सहनी उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। उसे जेल भेजने से पूर्व उसकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो उठे। कथैया थाना पर सैंकड़ों की संख्या में लाठी-डंडा लेकर महिला और पुरुषों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। जमकर हंगामा और बवाल करने लगे। राजन सहनी को पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग करने लगे।

स्थिति अनियंत्रित की सूचना पर पहुंचे DSP

स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना पर आसपास के थानों से काफी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया। DSP वेस्ट अभिषेक आनंद और SDPO सरैया राजेश शर्मा भी पहुंचे। उग्र भीड़ को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस से जमकर नोकझोंक होने लगी। हालत बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ कर भगा दिया। हालांकि DSP वेस्ट ने लाठीचार्ज से इंकार किया है।

शराब के कई केस दर्ज

DSP वेस्ट ने बताया की राजन पर शराब के कई केस पूर्व से दर्ज हैं। उसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, जेल भेजने से पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे डॉक्टर से दिखाया गया है। सुधार होने पर जेल भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा पिटाई करने की बात गलत है। उसके साथ मारपीट नहीं की गई है।

जख्म दिखाते और चोट के निशान का वीडियो वायरल

इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जो राजन का बताया जा रहा है। वह हॉस्पिटल में एडमिट है। उसके शरीर के पिछले हिस्से और पैर पर जख्म के गहरे निशान हैं। जिसे देखकर लगता है की ये डंडे से मारने से हुआ है। पैर में सूजन भी है। इलाज के क्रम में ही किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल किया है। हालांकि पुलिस पदाधिकारी पिटाई की बात से इंकार कर रहे हैं।

बाइट अभिषेक आनंद डीएसपी वेस्ट मुजफ्फरपुर

बाइट आरोपी के परिजन।।

Join us on:

Leave a Comment