अमित कुमार की रिपोर्ट :-
• बिहार के राजद कोटे के मंत्री श्री रामानंद यादव पर आईपीसी की धारा 499 एवं 500 अंतर्गत मानहानि का मुकदमा दायर
• लोदीपुर एवं सब्जी बाग में क्रिश्चियन की जमीन पर कब्जा कर मॉल एवं खेतान मार्केट बनाने का आरोप बेबुनियाद एवं समाज में छवि खराब करने का प्रयास
• वारंट निर्गत कर श्री यादव को कोर्ट में उपस्थित कर ट्रायल एवं सजा दी जाए
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्य सभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में कल बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री श्री रामानंद यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 एवं 500 के अंतर्गत मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है और कोर्ट से आग्रह किया है कि श्री रामानंद यादव के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट निर्गत कर उन्हें न्यायालय में उपस्थित कराकर ट्रायल प्रारंभ किया जाए और तत्पश्चात सजा दी जाए।
बाइट, सुशील कुमार मोदी राज्यसभा सांसद l




