संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मवेशी चराने के दौरान किशोर की पानी मे डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
एंकर : मूज़फ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया. बताया गया कि थाना क्षेत्र के जांता पंचायत के कुम्हरौल के समीप बागमती की उपधारा में डूबने से मौत गई. दरअसल बताया गया कि नीरज मवेशी चराने के लिए गया था इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई, वंही जबतक लोग बचाने जाते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी, मृतक किशोर की पहचान कुम्हरौल निवासी उमेश राय के पुत्र नीरज कुमार(17) के रूप में हुई है.
वंही सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुटी.
बाईट:- मृतक का पिता




