जहानाबाद :- स्काउटिंग चला गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद के द्वारा स्काउटिंग चला गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय उच्च विद्यालय सोनवा से प्रारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन हरिशंकर कुमार- जिला संगठन आयुक्त, विद्यालय प्रधान- अजीत कुमार, गाइड कैप्टन- विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किए, जबकि संगठन आयुक्त ने बताया कि 6 से 10 वर्ष वाले छात्र- छात्राओं को कब- बुलबुल, 10 से 17 वर्ष वाले छात्र-छात्राओं को स्काउट- गाइड, 16 से 25 वर्ष वाले छात्र- छात्राओं को रोवर- रेंजर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका उद्घाटन हुआ है, वही प्लस टू उच्च विद्यालय इक्कील, शकूराबाद, सागरपुर, मखदुमपुर, मध्य विद्यालय सबदलपुर, आदर्श मध्य विद्यालय मखदुमपुर में स्काउट – गाइड दल पंजीयन के लिए विद्यालय प्रधान, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन से संपर्क स्थापित करते हुए छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया, जबकि उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उच्च विद्यालय सोनवा के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कहा कि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं सामाजिक- प्रशासनिक कार्य करने का अनुभव मिलता है, स्काउटिंग चला गांव की ओर का शुभारंभ सोनमा उच्च विद्यालय से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने फूल के पौधे लगाकर किया, मध्य विद्यालय मखदुमपुर, सबदलपुर में स्काउट- गाइड प्रतिज्ञा से, प्लस टू उच्च विद्यालय सागरपुर में स्वच्छता अभियान से, प्लस टू उच्च विद्यालय शकूराबाद में पीपल का वृक्ष लगाकर किया गया, जिसमें संबंधित शिक्षक- शिक्षिका राघवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विभा कुमारी, अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार, अखिलेश कुमार, रामबली प्रसाद का सहयोग सराहनीय रहा, मौके पर उपरोक्त विद्यालयों में शिक्षक- शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, इस अवसर पर राजेश कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त अरवल उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लिए एवं कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए।

Join us on:

Leave a Comment