रवि शंकर शर्मा :-
युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!
एंकर-मोकामा प्रखण्ड के मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर में एक छात्र कन्हैया कुमार की गर्दन दबा कर हत्या कर देने की घटना सामने आई है ।घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया बताया जाता है कि घटना सोये अवस्था में हुई है। लोगों की माने तो गमछे से गला घोंट कर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।घटना के बाद अपराधी की धरपकड़ मोबाइल के आधार पर की जा रही है। कन्हैया कुमार की हत्या से परिजनों में हाहाकार मच गया है।सूचना पाकर पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है।




