पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार भारतीय प्राणी सर्वेक्षण गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र पटना में हिंदी दिवस का आयोजन

पटना,14.9 2022

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, के तहत भारतीय प्राणी सर्वेक्षण गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र पटना के द्वारा दिनांक 14 सिताम्बेर नवम्बर 2022 को कार्यालय प्रांगण में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया I इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी अधिकारी एवं वरीय वैज्ञानिक डॉ गोपाल शर्मा ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दिन ही हमारी संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में अंगीकार किया थाI

मौक़े पर उन्होंने कहा कि देश में पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था जब भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया थाI 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया I

हिंदी दिवस भारत की मातृभाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता हैI यह दिन देश के लोगों के बीच हिंदी भाषा और इसकी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों का उत्सव हैI
डॉ शर्मा ने कहा कि अब हमारे कार्यालय में हिंदी में ज्यादा से ज्यादा कार्य हो रहा है यह खुशी की बात जितना ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में होगा वह हिंदी को बढ़ावा देने में सहायक होगाI इस कार्यक्रम में कार्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एम ई हसन, मनीष चंद्र पटेल, विजय कुमार, मुकेश राज आनंद, देव राज इंद्र, श्री संजय कुमार, देव कुमार एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे

—-

Join us on:

Leave a Comment