धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
गैस से भरा टैंकर पलटा। टैंकर से गैस लीक होने से गांव में मची अफरा तफरी। पकड़ीदयाल डीएसपी,फेनहारा ,मधुबन थाना पुलिस स्थल पर पहुची। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ी तैनात। चकिया -मधुबन रोड में लगी वाहन की लंबी कतार। मधुबन के रूपनी के पास की घटना। टैंकर बरौनी से जा रहा था नेपाल।
गैस से भरे टैंकर के पलटने से गांव में अफरा तफरी मच गई। टैंकर चकिया मधुबन रोड में रुपनी और मछहा गांव के बीच में पलटी है। बीती देर रात हुई घटना के बाद टैंकर में भरे गैस में रिसाव शुरू हो गया। टैंकर के पलटने और गांव में फैली गैस की बदबू के कारण ग्रामीणों में अनहोनी को लेकर अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पकड़ीदयाल के डीएसपी सहित चकिया मधुबन पकड़ीदयाल और राजेपुर फेनहारा थाना की पुलिस गांव में पहुंच गए। गैस के रिसाव और ग्रामीणों में मची अफरा तफरी को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने टैंकर के समीप ग्रामीणों को जाने से रोका। साथ ही राहत एवं बचाव दल को मुजफ्फरपुर और हरसिद्धि के गैस प्लांट से बुलाया है। राहत दल ने टैंकर से गैस के हो रहे रिसाव को बंद कर दिया है। पुलिस क्रेन को बुलाया है,जिसके पहुंचने के बाद पलटे टैंकर को सीधा किया जाएगा और निकाला जाएगा। टैंकर बरौनी रिफाईनरी से रसोई गैस लेकर नेपाल जा रहा था कि रुपनी गांव में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि टॉल टैक्स को चुराने के लिये मालवाहक गाड़ियों के डाईवर चकिया से मधुबन पकड़ीदयाल होते हुए मोतिहारी के रास्ते को अपनाते है। चकिया में टोल प्लाजा होने के कारण टॉल टैक्स बचाने के लिये डाईवर इस रास्ते को रात में पार करते है। रुपनी गांव निवासी दीपक दास ने बताया कि करीब एक किलोमीटर से ही गाड़ी अनियंत्रित हो गयी थी जो बीती देर रात में जाने के दौरान पलट गई। मौके पर तैनात फायर ब्रिगेड के जवान ने बताया कि अग्निशमन दस्ता के तीन गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। टैंकर के पलटने के दौरान चालक सुरक्षीत निकल गया था। BYTE :दीपक दास, ग्रामीण
BYTE :_जवान फायर ब्रिगेड,पकड़ीदयाल




