लोजपा पारस की पार्टी के सांसद चंदन ने सीएम नीतीश की खूब की तारीफ!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

कहा-अच्‍छा काम किए तभी इतने वर्षों से सीएम बने हुए हैं
महागठबंधन सरकार को थोड़ा समय देना चाहिए
चिराग हमारे दुश्मन नहीं, पारस ने उन्हें नहीं छोड़ा

पटना : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नवादा के सांसद चंदन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अच्‍छा काम किया तब ही तो इतने दिनों से बिहार के मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की सरकार को थोड़ा समय देना चाहिए। इनके कार्यों पर फिलहाल कोई कमेंट करना उचित नहीं है। वे एक न्‍यूज पोर्टल से बात कर रहे थे। वहीं, चिराग पासवान और पशुपति पारस के रिश्‍ते पर सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और रालोजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पशुपति पारस ने उन्‍हें नहीं छोड़ा। कुछ ऐसे लोग आए जिन्‍होंने घर तोड़ने का काम किया। ऐसे में उनलोगों की पहचान करना जरूरी है। चंदन सिंह ने यह भी कहा कि चिराग पासवान हमारे दुश्‍मन तो हैं नहीं, हमारे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे हैं। साथ ही पशुपति पारस के सरल व्‍यवहार की भी उन्‍होंने चर्चा की। सांसद ने कहा कि वे किसी के भरोसे राजनीति में नहीं आए हैं। अपने काम की बदौलत चुनाव जीतते हैं। सूरजभान सिंह को पितातुल्‍य बड़ा भाई बताया। चंदन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे राज्‍य के सीएम हैं। उनसे आज भी बात होती है। अपने राज्‍य की समस्‍या के लिए उनसे नहीं तो क्‍या यूपी के सीएम से बात करेंगे। जनता की बातें आती हैं तो सीएम और पीएम के पास जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अच्‍छे नेता हैं। अच्‍छा काम किए तब ही तो इतने वर्षों से मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व तक तो वे भाजपा के साथ ही थे न। नई सरकार को कुछ वक्त देने की जरूरत बताई और कहा कि कम से कम 6 महीने का समय तो देना ही चाहिए। काम-काज समझने में भी तो समय लगता है।

Join us on:

Leave a Comment