धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भागलपुर, पूरे सूबे में 10 और 20 अक्टूबर को दो चरणों में नगर पालिका का चुनाव होगा, वही 20 अक्टूबर को 17 नगर निगमों में पहली बार मतदाता मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे, वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संगीता की भी घोषणा कर दी है । बताते चलें कि 12 और 22 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम भी घोषित किया जाएगा, पहली बार इस चुनाव में सभी बूथों पर तीन ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है, वही भागलपुर के एसडीओ सदर धनंजय कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर भागलपुर में लगभग तैयारियां कर ली गई हैं, नॉमिनेशन को लेकर 4 काउंटर भी बनाए गए हैं, टेंट की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई है, उम्मीद है पूरा चुनाव शांतिपूर्ण बीतेगा।




