पितृपक्ष मेला में रोटरी क्लब ने शुरू किया सेवा शिविर!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

पितृपक्ष मेला क्षेत्र के अक्षयवट मंदिर परिसर में रोटरी क्लब ऑफ मगध के #अध्यक्ष श्री अशोक दा उर्फ अशोक कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में एवं #पूर्व एमएलसी अनुज सिंह जी, #जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया #श्री राजू बरनवाल जी की मौजूदगी में पितृपक्ष मेला में आए तीर्थयात्रियों (पिंडदानियों) के लिए उक्त क्लब के सौजन्य से सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। #जिलाधिकारी गया, डॉ. त्यागराजन एसएम जी एवं #एसएसपी,गया हरप्रीत कौर जी ने संयुक्त रूप से इस शिविर का उद्घाटन कियें, #श्री बरनवाल जी ने कहा विगत 16 वर्षों से मगध का यह सिलसिला जारी है। इस शिविर में तीर्थयात्रियों ( पिंडदानियों) को निःशुल्क जाँच,दवा,शीतल पेय जल, चाय-बिस्किट के अलावा नींबू पानी और अल्पाहार की व्यवस्था की गई, प्रत्येक दिन इस शिविर में 500 के करीब पिंडदानियों के पधारने की संभावना है। #रोटरी क्लब ऑफ मगध के #अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह उर्फ #अशोक दा ने बताया कि शिविर में कई प्रमुख चिकित्सकों ने भी अपना समय देने की घोषणा की है साथ ही कई निजी अस्पतालों के चिकित्सीय वरीय स्टाफ भी शिविर में सेवा देंगें। उद्घाटन समारोह में एजी दीपक चड्डा जी, डॉ पंकज गुप्ता जी, अरविंद सिंह जी, संजीव जी, राम नारायण ओझा जी, संतोष सिंह जी, इंद्रजीत सलूजा जी सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें