अमित कुमार की रिपोर्ट :-
राजधानी में तमंचे पर डिस्को और सोशल मिडिया पर तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवको को पटना पुलिस ने धर लिया है ,
फेसबुक पर पोस्ट किया कट्टे के साथ फोटो
ताजा मामला पटना के कदमकुआँ थाना इलाके का है जहाँ बीते बुद्धवार को एक बर्थडे पार्टी में शरीक होने आये कुछ युवको ने अपना फोटो कट्टे के साथ पोस्ट किया ,जिस तस्वीरें पर पटना पुलिस की निगाहें पड़ी और गहनता से मामले की छानबीन करते हुए सुचना संकलन किया गया ,
दो युवक हुए गिरफ्तार
दरअसल ये पोस्ट पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्रके आर्य कुमार रोड के श्री हरि निवास अपार्टमेंट के निकट का निकला जहाँ मंगलवार की रात बर्थडे पार्टी में कई युवको का जमावड़ा लगा था जिस दरम्यान युवको ने कट्टे पर डांस के साथ साथ एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया ,कदमकुआं थाना के दरोगा नवीनं कुमार की माने तो मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए फोटो में दिख रहे युवक मोहित कुमार को गिरफ्तार किया जिसके पास से वह देसी कट्टा बरामद कर लिया गया वही गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर एक और युवक केशव राज को गिरफ्तार है फिलहाल पुलिस दोनों को न्यायिक प्रक्रिया कर जेल भेजने की कवायत शुरू कर दी है !
बाईट ,,विमलेन्दु कुमार थानाध्यक्ष




