निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज, हाथ पाँव मारने लगे प्रत्याशी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहानाबाद जिले में पड़ने वाले मखदुमपुर नगर पंचायत में भी इस बार सीधे तौर पर मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव मतदाता करेंगे
। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद के लिए कई लोग हाथ पाव मारना प्रारंभ कर दिए हैं ।नगर पंचायत मखदुमपुर के निवर्तमान उप मुख्य पार्षद रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा एक बार फिर मतदाताओं से मौका देने की अपील कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि मैं एवं मेरी माता जी पिछले लगभग कई वर्षों से मखदुमपुर नगर पंचायत के तमाम वार्डो में जो कार्य किए हैं विकास के वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। चाहे वह तालाब का निर्माण हो या फिर नाली सड़क एवं प्रकाश की व्यवस्था सभी वार्डों में करना हो सभी जगहों पर विकास की रोशनी फैलाने का कार्य किया गया है। जमुना नदी पर छठ घाट का निर्माण एवं वहां आकर्षक ढंग से प्रकाश की व्यवस्था करना मेरा प्राथमिकता था जिसे मैं कर कर सभी मखदुमपुर वासियों को दिखाया हूं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की मखदुमपुर नगर पंचायत के सभी 19 वार्डों में सामाजिक सद्भाव कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता रहा हैं यही कारण है कि इस बार जब मैं सभी वार्डों का भ्रमण कर रहा हूं तो सभी लोग मुझे अपने अपने मोहल्ले के समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं और इस बार अगर मुझे सेवा करने का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मौका मिला तो मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि सभी वार्डों में गंदे पानी के निकास के लिए छोटी नाली से लेकर बड़े नाला का निर्माण प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। साथ ही साथ प्रत्येक घर तक पीसीसी गली एवं सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा की सरकार की प्राथमिकता इस बार हर गली एवं घर के पास प्रकाश की व्यवस्था करने की है, ऐसी स्थिति में मेरा भी प्रयास होगा कि सभी घर तक प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा है कि इस बार के चुनाव में कई लोग प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मतदाताओं को बरगलाने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं, लेकिन मतदाताओं को ही इस बात का फैसला करना होगा कि आखिर उनके समस्याओं को कौन नजदीक से सुन सकेगा और उसका निराकरण कर सकेगा। निवर्तमान उप मुख्य पार्षद रितेश कुमार चुन्नू ने साफ तौर पर कहा कि विकास के साथ इमानदारी पूर्वक मेरा कार्य देखा जा सकता है। मैंने अपने कार्यकाल में समाज के सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया हूं और आगे भी अगर मौका मिलेगा तो करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मखदुमपुर नगर पंचायत जो कभी पिछड़ा नगर पंचायत कहा जाता था आज मखदुमपुर शहर के पास पलिया गांव के समीप सड़क किनारे जो तालाब का निर्माण कर नौका विहार की व्यवस्था की गई है वह देखने लायक है इस नौका बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अवलोकन किया है इसके अलावे कई बड़े अधिकारी भी नौका विहार को नजदीक से देखा है

Join us on:

Leave a Comment