पंकज कुमार जहानाबाद।
कायनात इंटरनेशनल स्कूल , कायनात नगर , काको, जहानाबाद में आज शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया!
शिक्षक दिवस अवसर पर ज़फरुल्लाह पालवी एवं हरिशंकर , काको, में सम्मानित किये गए !
कायनात नगर , काको, 5 सितंबर, कायनात इंटरनेशनल स्कूल , कायनात नगर , काको, जहानाबाद में आज शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया , कायनात इंटरनेशनल स्कूल एवम जामिया कायनात के बच्चों ने अपने आप को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के रूप में प्रस्तुत किया और कहा की “ भारत के पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमला में हुआ था। उन्हीं की याद में इस तारीख को हम टीचर्स डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। वे शिक्षा के कट्टर विश्वासी थे और एक प्रसिद्ध राजनयिक, विद्वान, भारत के राष्ट्रपति और उन सभी से बढ़कर एक शिक्षक थे”।
सस्था के सस्थापक श्री शकील अहमद ककवी ने कहा की” डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से उनके साथी और उनके छात्र बेहद प्रभावित थे।1उन्होंने अपने जीवन के 40 वर्षों से अधिक समय शिक्षण कार्य में लगाया। ठीक उसी प्रकार हमारे गुरु श्री ज़फरुल्लाह पालवी की असीम किरपा का नतीजा है की जो कुछ भी मैं शिक्चा के मैदान में अपने पैतृक गाओ काको में कर पा रहा हूँ वह बुन्याद हमारे गुरु के आशीर्वाद का नतीजा है , शिक्चा के इस सफर में हमारे मार्ग दर्शक और बच्चों में हौसला और नै उड़ान के लिए श्री हरिशंकर ,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के आयुक्त जहानाबाद की भूमिका सराहनीये है” इस शुभ अवसर पर जामिया कायनात और कायनात इंटरनेशनल स्कूल की ओर से गुरु श्री ज़फरुल्लाह पालवी एवं श्री हरिशंकर ,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के आयुक्त जहानाबाद को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मंच पर शिक्छक सम्मान से सम्मानित किया गया !
श्री शकील अहमद ककवी ने कहा “बेहतर शिक्षक ही देश के निर्माता के रूप में देश की मज़बूत बुन्याद तैयार कर सकता हैं आज का यह दिन सभी शिक्षकों के सम्मान और आभार प्रकट करने का दिन है। जामिया कायनात और कायनात इंटरनेशनल स्कूल के छात्र – छात्रों ने अपने शिक्षकों को मैसेज, कार्ड और गिफ्ट देकर उनकी सराहना और आभार प्रकट किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में एजाज़ अहमद , सस्थापक , आकाश इंटरनेशनल स्कूल , मखदुमपुर ने बच्चों को कहा की ” आज से यह प्रतिज्ञा करे की झूठ नहीं बोलेंगे , माता पिता का आदर करेंगे ओर समय का सदुपुग करेंगे ! प्रिंसिपल डॉक्टर कहकशां बेगम ने स्कूल के सभी बच्चों को एक शिक्छक के रूप में पेंसिल गिफ्ट किया ! अतिथि का सवागत श्री काशिफ राजा मैनेजर ,कायनात इंटरनेशनल स्कूल ने किया ! फ़राज़ अहमद , कोऑर्डिनेटर , कायनात स्कूल ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नॉलजी , के कामयाब परिक्छरती को नेशनल कौंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ यर्दु लैंग्वेजेज ( NCPUL ) की सर्टिफिकेट प्रदान किया , सयेद शाह बदरुद्दीन , सिदार्थ कुमार , अदनान आलम, चाहत महलोत्रा , अनुपम आनंद ,आदित्य कुमार , कृष्णा कुमार , फ़ारूक़ आलम, समर अली ने रंगारंग संस्कृति कार्य्रक्रम प्रस्तुत किया ! विशिशिस्ट अतिथि के रूप में अरशद इमाम , सुरेंदर मोहन , वियास प्रसाद , एजाज़ अहमद ,हरिशंकर प्रसाद ,डॉ। ज़फरुल्लाह पालवी , काशिफ राजा मौजूद रहे ! भारत स्काउट्स एंड गाइड्स , कायनात एनवायरनमेंट क्लब , कायनात साइंस क्लब, कायनात फुटबॉल क्लब के मेंबर्स ने बाद चढ़ कर हिस्सा लिया ।




