तेजप्रताप का कारनामा, विभागीय मीटिंग को गाने के साथ इंस्टाग्राम पर किया शेयर, भाजपा ने कहा सरकार नहीं नौटंकी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

तेजप्रताप का कारनामा, भाजपा ने कहा-नौटंकीबाजों की सरकार

गाने के साथ विभागीय मीटिंग रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी
भाजपा ने कहा-जनता के पैसों से हो रही मौज
वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी लेने लगे चुटकी

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल व बिहार के वन व पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव बराबर अपने अजब-गजब कारनामों से सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले विभागीय मीटिंग में अपने जीजा को बैठाकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। अब वन विभाग की बैठक की रील्स बनाकर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रील में तेजप्रताप ने गाना भी लगाया है। इसके वायरल होते ही भाजपा ने नीतीश सरकार और तेजप्रताप पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी ये चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि तेजप्रताप को उनके हिसाब के विभाग का नहीं मिला।

राजगीर सफारी दौरे पर बनाई गयी थी रील
दरअसल, मंत्री तेजप्रताप यादव रील्स बनाने के पुराने शौकीन हैं। अभी जो रील अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उन्होंने पोस्ट की है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राजगीर सफारी के दौरे के समय भी उन्होंने वहां रील्स बनाई थी। इन दिनों वही रील वायरल हो रही है। जिसमें तेजप्रताप विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे थे।
विभागीय मीटिंग को नौटंकी बनाकर रख दिया : भाजपा
इसे लेकर भाजपा ने तेजप्रताप की रील के जरिये बिहार सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार में नौटंकीबाजों और अपराधियों की सरकार है। ये लोग जनता के पैसे पर मौज कर रहे हैं। जनता से इन्हें कोई मतलब नहीं है। जनता किस हाल में है उसकी कोई चिंता इन लोगों को नहीं है। तेजस्वी ने तो आते ही सुरक्षा बढ़वा ली थी। अपराध बढ़ रहा है, लेकिन बिहार सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री को इस पर कोई चिंता नहीं है। ये लोग केवल नौटंकी कर रहे हैं और ये सरकार नौटंकीबाजों की सरकार है।
प्रेमरंजन ने हमला बोलते हुए कहा कि कभी तेजस्वी यादव की विभागीय मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ता तो कभी जीजा नजर आते हैं। विभागीय मीटिंग को इनलोगों ने नौटंकी बनाकर रख दिया है और इस पर नीतीश कुमार चुप्पी साध लेते हैं।

Join us on:

Leave a Comment