बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत दूसरा जख़्मी

SHARE:

प्रशांत कुमार रिपोर्ट !

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाईक सवार पर एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के चकिया ढाला के निकट एनएच 31 की है। मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केसावे मकरदही निवासी इंद्रदेव सिंह का 14 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई और घायल की पहचान अनिल महतो का पुत्र बमबम महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि श्याम कुमार अपने दोस्त बमबम के साथ सिमरिया गंगा स्नान के लिए गया था। गंगा स्नान कर लौट रहा था तभी चकिया ढाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया जिससे सातवीं कक्षा के छात्र श्याम की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार बमबम घायल हो गया। घटना की सूचना पर चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से घर वालों को सूचना दी जिसके बाद परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाईट- मुकेश कुमार, केसावे पंचायत सरपंच
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment