टिकट कालाबाजारी करने वाले चढ़े आरपीएफ के हत्थे!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद में रेलवे टिकट की अवैध तरीके से बुकिंग कर काला कारोबार चलाने वाले एक साइबर कैफे पर आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर हजारों रुपए के रेल टिकट जब्त करने में सफलता पाई है। कार्रवाई के दौरान कैफे के संचालक के पास से कई ईमेल आईडी, रिजर्वेशन फॉर्म, डायरियां और मोबाइल नम्बर मिले हैं, जिनके बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि अरवल मोड़ स्थित एक साइबर कैफे में रेल टिकट का अवैध कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसकी निगरानी करने के बाद साइबर कैफे में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान आरपीएफ के जवानों ने रेलवे टिकट के साथ-साथ साइबर कैफे के कंप्यूटर,प्रिंटर,लैपटॉप को जब किया। इस दौरान साइबर कैफे के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन यादव ने बताया कि रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे का रिजर्वेशन टिकट प्राइवेट रूप से अरवल मोड़ के समीप काटा जा रहा है। सूचना के आलोक में अरवल मोड़ पर स्थित साइबर कैफे में छापेमारी की गई जहां रेलवे का रिजर्वेशन टिकट के साथ-साथ कंप्यूटर सिस्टम को जप्त किया गया है। साइबर कैफे के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेलवे के रिजर्वेशन टिकट काटने वाले साइबर कैफे के संचालकों के बीच हड़कंप सा मच गया है
Byte – अर्जुन यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment