स्मार्ट क्लास संचालन व विद्यालय के सम्यक विकास पर विधायक ने दिया बल!

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-


बांका -‘
जिले के श्री सूर्य नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपूर के प्रधानाध्यापक कक्ष में विद्यालय प्रबंध समिति  की बैठक शुक्रवार को बांका के विधायक रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव अनिमेष चंद्र झा ,सदस्य राजीव लोचन मिश्र , सुनील चौधरी , बैजनाथ दास सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे । बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पठन पाठन आदि के संदर्भ में विधायक को अवगत कराया ।इस पर अध्यक्ष सह विधायक श्री मंडल ने भवन निर्माण मरम्मती, स्मार्ट क्लास संचालन व विद्यालय के सम्यक विकास हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।पठन पाठन व छात्रों को संस्कार युक्त शिक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण पर विशेष बल देने की बात विधायक ने कही ।विद्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। व छात्रों से शिक्षा व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की ।विद्यालय के जजर्र भवन पर चिंता व्यक्त की व इसके जल्द निर्माण हेतु अपने स्तर से पहल करने की बात कही ।छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं आप राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएंगे इस हेतु पठन पाठन में हमेशा अभिरुचि रखते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ें।

Join us on:

Leave a Comment