नवादा में भी नगर परिषद के सफाई कर्मी गये हड़ताल पर!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा नगर परिषद की सफाई कर्मी पिछले एक सप्ताह से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण शहर में कचरे का अंबार लग गया है। इसी कचरे को हटाने के लिए आज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार अपने हाथ में झाड़ू लेकर अन्य सफाई कर्मियों के साथ सड़क पर उतरे। लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी को हड़ताल पर रहे पुराने सफाई कर्मियों का विरोध का भी सामना करना पड़ा। जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी को बैकफुट पर आना पड़ा और सफाई अभियान को बंद करना पड़ा। हड़ताल पर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक हमलोगों का वेतन नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक हम लोग काम पर नहीं लौटेंगे।
वही कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मी कई दिनों से हड़ताल पर हैं जिसके कारण शहर की साफ सफाई का काम ठप पड़ गया और पूरे शहर में गंदगी फैल गई। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी को लेकर आज हमलोग शहर की साफ सफाई करने के लिए नए सफाई कर्मी को लेकर सड़क पर उतरे हैं।

Join us on:

Leave a Comment