बाल श्रमिक विमुक्तिकरण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक!

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

बाल श्रमिकों को विमुक्त करने पर बल
बांका,बिहार—-
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में श्रम अधीक्षक के साथ बैठक की गई। बैठक में वरीय उप समाहर्ता अजय कुमार के अलावे अन्य उपस्थित थे। बैठक में श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 -23 मे अब तक बांका जिला में दस बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया हैं तथा दोषी नियोजको के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतुं सतत् गहन निरीक्षण किया जाए एवं विमुक्त बाल श्रमिकों का अविलंब वांछित अभिलेख प्राप्त कर पुनर्वास की कार्रवाई की जाए। साथ ही उक्त विमुक्त बाल श्रमिक की सूची अगली बैठक मे उपलब्ध कराया जाए। कुरुक्षेत्र, हरियाणा से जिन दो बंधूआ श्रमिक का नाम में अंतर होने के कारण तत्काल आर्थिक सहायता राशि का भुगतान नहीं हो सका है। उनका एक सप्ताह के अंदर सत्यापन कर भुगतान की करवाई की जाए। आईटीआई बौंसी में विद्युत कनेक्शन के लिए पुनःविभाग से आवंटन की मांग की जाए जबकि आईटीआई बांका के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अविलंब छात्रावास एवं कैंटीन चालू किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment