अमित कुमार की रिपोर्ट :-
नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने बीएमपी कैंपस पटना में विरोध मार्च किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए संघ के महामंत्री मोहन शंकर तिवारी ने कहा कि 1 दिन से भी अधिक कार्य करने वाले विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलता है जबकि अपने जीवन का बहुमूल्य 40 वर्ष तक कर्मचारी प्रतिदिन ड्यूटी करने के बाद भी उन्हें नई पेंशन योजना दी जा रही है। विरोध मार्च में शामिल संघ के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो विरोध प्रदर्शन को और तीव्र किया जाएगा।
बाइट- मोहन शंकर तिवारी, महामंत्री, बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ
रामानुज राय, प्रदेश अध्यक्ष




