राजद कोटे से भूमिहार मंत्री भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा था : कार्तिकेय

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

मीडिया से बातचीत में अपने इस्तीफे का वजह बताया

पटना : बिहार में नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद कार्तिकेय कुमार सिंह का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस्तीफे के लिए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि राजद कोटे से भूमिहार समाज से किसी को मंत्री बनाया गया है। वे बार-बार मेरी छवि धूमिल करने के लिए तरह-तरह की तरकीबें सोच रहे थे। जिससे मेरी इमेज तो खराब हो ही रही थी, लेकिन साथ-साथ पार्टी और मेरे नेता की भी छवि धूमिल हो रही थी। इससे बेहतर मैंने इस्तीफा देना समझा। कार्तिकेय कुमार से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या विभाग बदल दिए जाने से आपको कोई नाराज़गी थी, तो पूर्व मंत्री ने कहा- मुझे इससे कोई नाराज़गी नहीं थी। सरकार ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी थी और इसको मैं ईमानदारी से निभाना चाहता था। लेकिन भाजपा नेता मेरी छवि खराब करने की हर संभव कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और आज अपहरण केस की कोर्ट में सुनवाई भी होने वाली है। अब मुझे जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाने के लिए मैं तैयार रहूंगा।

Join us on:

Leave a Comment