आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में होने वाले अवैध बालू उत्खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसी कड़ी में आज कोईलवर थाना क्षेत्र के बिंदगावां इलाके में सोन नदी के किनारे बालू माफियाओं के लिए लगाए गए लगभग 25 दुकानों को जिला प्रशासन के द्वारा ध्वस्त किया गया और इन दुकानों से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर अनाज सोलर प्लेट और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार और एसपी भोजपुर संजय सिंह के नेतृत्व में इस छापेमारी किया गया ।छापामारी के दौरान जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी कोइलवर के बिंदगावां में उपस्थित रहे और बालू माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए घंटो जमे रहे ।सोन नदी में नाव के द्वारा हो रहे अवैध बालू उत्खनन को पूरी तरह से रोक लगाने के लिए इस तरह की छापेमारी की जा रही है ताकि पूरी तरह से अवैध बालू के उत्खनन पर रोक लगाया जा सके ।घंटों के चले इस छापेमारी के दौरान बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है ।जबकि मौके पर मौजूद सभी बालू माफिया फरार हो गए।हालांकि इस छापेमारी पर जिला प्रशासन ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।




