CID और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक कंटेंनर शराब जब्त, दो गिरफ्तार!

SHARE:

आरा से आशुतोष पांडेय :-

बिहार में शराब के तस्कर और सरकार में आजकल चूहे बिल्ली का खेल खेला जा रहा है जहां एक तरफ सरकार शक्ति अपना रही है वहीं इनके तमाम कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब तस्कर शराब की तस्करी में लगे हुए हैं।भोजपुर में भारी मात्रा में एक कंटेनर शराब बरामद, पटना सीआईडी और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ी गई शराब, दो की हुई गिरफ्तारी !
जहां बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार जार दिन अपनी पीठ थपथपाते नजर आते हैं, वही रोज कहीं ना कहीं शराब बरामदगी इनके तमाम दावों की कलई खोलता नजर आ रहा है। मामला भोजपुर जिला मुख्यालय आरा से आ रही है , जहां नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा के समीप पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कंटेनर विदेशी शराब बरामद। पटना सीआईडी एवं भोजपुर पुलिस की कार्यवाही में विदेशी शराब की भारी खेप बरामद किया है। इतनी भारी मात्रा में शराब की खेप मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ। बताया जाता है उत्तरप्रदेश से शराब की भारी खेप भोजपुर आ रही थी इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पटना सीआईडी एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब की भारी खेप पकड़ी गई। जिसके बाद स्थानीय थाना द्वारा पकड़ी गई कंटेनर को आरा नगर थाना परिसर लाकर आगे की कार्रवाई की जारही है। बताया जा रहा है कि कंटेनर में कुल शराब की कीमत लगभग 15 से 20 लाख की आकी गई है। फिलहाल इतनी भारी मात्रा में शराब की खेप कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी इसकी जानकारी लेने में पुलिस की टीम लग गई है। इस मामले पर स्थानीय थाना और पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज करते नजर आएगा।

Join us on:

Leave a Comment